दिल्ली से बड़ी खबर…….धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

बिक्रमजीत सिंह

नई दिल्ली, 25 जुलाई (नील धारा)।केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में अहम बदलाव करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और केंद्र सरकार में पहले से ही उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे हैं। अब वे इन मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर देशभर में व्यापक चर्चा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। सरकार ने मंत्रालय में त्वरित बदलाव करते हुए प्रह्लाद जोशी को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रह्लाद जोशी के लंबे संसदीय और प्रशासनिक अनुभव का लाभ शिक्षा मंत्रालय को मिलेगा। उनसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!