बड़ी खबर…. कांवड़ मेले की सफलता पर ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब ने एसएसपी भुल्लर को किया सम्मानित…..

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार। (नील धारा) विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेला-2026 के निर्विघ्न, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने एसएसपी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ मेले के दौरान करीब 4.80 लाख से अधिक कांवड़िये धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे।

इतने बड़े जनसमूह की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के कुशल नेतृत्व, प्रभावी रणनीति और पुलिस बल की लगातार मुस्तैदी के चलते मेला शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रेस क्लब के महामंत्री बिक्रमजीत सिंह ने हरिद्वार पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिसकर्मियों ने दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को संभाला। पुलिस के बेहतर प्रबंधन और समन्वय के चलते श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने इसे पुलिस की ‘मित्र पुलिस’ की कार्यशैली का बेहतर उदाहरण बताया।उन्होंने कहा कि इतने विशाल धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ प्रशासनिक विभागों, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रेस क्लब के सम्मान पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवड़ मेले का सफल एवं निर्विघ्न संचालन किसी एक विभाग के प्रयासों का परिणाम नहीं है। इसमें पुलिस, प्रशासन, अन्य विभागों, स्थानीय जनता और मीडिया के सकारात्मक सहयोग एवं आपसी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं एवं नागरिकों का आभार जताया।इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दानिश कुरैशी, सागर ठाकुर, विश्वास सैनी, रोहन कुमार, गोपाल शर्मा, धर्मराज, अभिषेक कश्यप सहित कई पत्रकार एवं प्रेस क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!