बड़ी खबर….ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) ने कांवड़ मेले में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एसपी सिटी और नगर आयुक्त कोकिया समानित

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार। (नील धारा) कांवड़ मेला सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा मेले के दौरान बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि.) की ओर से एसपी सिटी हरिद्वार एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार को सम्मानित किया गया।**एसपी सिटी ने बताया** कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना रही। पुलिस टीमों ने पूरी मुस्तैदी और समन्वय के साथ ड्यूटी निभाई, जिसके चलते मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि कांवड़ मेले को देखते हुए नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। कांवड़ मार्गों, घाटों और प्रमुख स्थानों पर नियमित सफाई, कूड़ा उठान एवं अन्य व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर कराया गया। सफाई कर्मचारियों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।प्रेस क्लब के महामंत्री विक्रमजीत सिंह ने कहा कि कांवड़ मेले के सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन और नगर निगम की भूमिका सराहनीय रही। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर स्वच्छता व्यवस्था तक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। इसी सराहनीय कार्य के लिए क्लब की ओर से दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर दानिश कुरैशी, सागर ठाकुर, मुनीश शर्मा, अमित वर्मा एवं आदित्य त्यागी सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!