बड़ी खबर….ऋषिकेश में जग्गा गैंग पर बड़ा शिकंजा, 11 मुकदमों के बाद सरगना समेत 3 गिरफ्तार…..

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

ऋषिकेश (नील धारा) में ‘जग्गा गैंग’ पर पुलिस का शिकंजा, 11 मुकदमे और वसूली-धमकी के आरोप में 3 गिरफ्तारऋषिकेश। संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश पुलिस ने कथित ‘जग्गा गैंग’ पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा नामजद आरोपी रवि गुप्ता अभी फरार बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह क्षेत्र में भूमि और पारिवारिक विवादों में दखल देकर लोगों पर दबाव बनाने का काम करता था। आरोप है कि विवादों को अपने तरीके से सुलझाने के नाम पर लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरोह से जुड़े आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 के बीच कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप शामिल बताए जा रहे हैं।ऋषिकेश पुलिस का कहना है कि गैंग के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आने के बाद संगठित अपराध के तहत कार्रवाई की गई। फरार आरोपी रवि गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!