रिपोर्ट आशीष सैनी
रुड़की/हरिद्वार। (नील धारा) देवभूमि जागृति फाउंडेशन के गठन एवं वर्तमान कार्यकारिणी के लगभग तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत फाउंडेशन के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत,सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फाउंडेशन का पुनर्गठन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
फाउंडेशन के संस्थापक डॉ.रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ एवं सह संस्थापक आशीष राष्ट्रवादी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में फाउंडेशन ने शिक्षा,साहित्य,समाजसेवा,पर्यावरण, युवा जागरूकता,सामाजिक समरसता एवं प्रतिभाओं के सम्मान सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया है। अब बदलते सामाजिक परिवेश और संगठन के बढ़ते विस्तार को देखते हुए नई ऊर्जा,नए दायित्व और नई कार्ययोजना के साथ फाउंडेशन का पुनर्गठन आवश्यक है।
पुनर्गठन के दौरान राष्ट्रीय,प्रदेश,जिला एवं विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यकारिणियों की समीक्षा की जाएगी। सक्रिय,समर्पित एवं संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठावान पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी तथा निष्क्रिय पदों पर नए कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान किया जाएगा।

फाउंडेशन का उद्देश्य आगामी कार्यकाल में सर्व समाज की एकता,शिक्षा एवं साहित्य को बढ़ावा देना,समाजसेवियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित करना,युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा देशभर में संगठन का विस्तार करना रहेगा।
उल्लेखनीय है कि फाउंडेशन की गतिविधियों में समय-समय पर संगठनात्मक विस्तार और नई नियुक्तियां होती रही हैं।विगत वर्षो में फाउंडेशन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया था l
जिसमें ब्रांड एंबेसडर,राष्ट्रीय समन्वयक,राष्ट्रीय प्रभारी,राष्ट्रीय सह प्रभारी सहित महत्वपूर्ण दायित्वों पर नियुक्तियां की गई थीं।फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. रजनीश सैनी के द्वारा सभी नियुक्तियों को तत्काल निरस्त करने के उपरांत आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से पुन: घोषित किया जाना सुनिश्चित किया गया l





