बड़ी खबर…..जन्माष्टमी पर तरुण हिमालय संस्था में सजा सांस्कृतिक रंग, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां…

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार। (नील धारा) तरुण हिमालय संस्था हरिद्वार की ओर से 4 सितंबर 2026 को तरुण हिमालय प्रांगण में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तरुण हिमालय स्कूल सहित हरिद्वार के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।इस दौरान वैभव म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आकर्षक झांकियों के साथ राधा-कृष्ण के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोनू त्यागी एवं जिला मंत्री सेवा भारती सरिता बहन तथा स्कूल के प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद्र भट्ट ने प्रतिभागी बच्चों और शिक्षिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा एवं सचिव बलदेव सिंह रावत ने बताया कि तरुण हिमालय एक समाजसेवी संस्था है, जो भविष्य में भी सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।मुख्य अतिथि मोनू त्यागी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि तरुण हिमालय एक पर्वतीय संस्था है, जिसने पूर्व में भी जनहित के क्षेत्र में अनेक कार्य किए हैं।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य कुलदीप असवाल, हर्षमोहन रावत, प्रमोद पंत, पूरण सिंह रावत, जीत सिंह नेगी, ललित भट्ट, प्रकाश बहुखंडी, ललित रावत, अजय नेगी एडवोकेट, मनोज चौहान, कुलदीप रावत, पूरण सिंह चौहान, त्रिलोक भट्ट, भगवती प्रसाद पंत, कमल राणा, नितेश नोडियाल, रितेश नोडियाल, रवि शर्मा, राजकुमार, गिरीश भट्ट, जगदीप असवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!