वृक्ष मित्र डा.त्रिलोक चंद्र सोनी को देवभूमि माटी गौरव सम्मान l

रिपोर्ट आशीष सैनी

देहरादून।(नील धारा) संस्कृति जागरण मंच उत्तराखंड द्वारा रिस्पना पुल स्थित सांस्कृतिक विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वृक्षमित्र डा.त्रिलोक चंद्र सोनी को देवभूमि माटी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। डा.सोनी को यह सम्मान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी,मां सुरकंडा देवी डोली के उपासक अजय बिजल्वाण, संस्कृति जागरण मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश पंत तथा कार्यक्रम संयोजक दीपक कैन्तुरा द्वारा दिया गया। डा.सोनी द्वारा शिक्षा के साथ साथ लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण,संवर्द्धन, पौधारोपण व अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते के बजाय पौधा उपहार में भेंट करने के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा हैं तथा पौधा उपहार में भेंट करने की परम्परा की शुरुआत वृक्षमित्र डा.त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा किया गया गई हैं, जो आज समाज में दिखाई दे रही हैं। वृक्षमित्र डा.सोनी पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश में प्रवक्ता भूगोल के पद पर कार्यरत हैं जिनकी पहचान उत्तराखंड में वृक्षमित्र रूप में है।वृक्षमित्र ने अतिथियों को उपहार स्वरूप दस तुलसी के पौधे भेंट किए कार्यक्रम में कांता प्रसाद, किरन सोनी,योगंबर पोली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!