रिपोर्ट आशीष सैनी
रुड़की, (नील धारा) हिंदी साहित्यकार एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ ने अपने द्वारा लिखित पुस्तक ‘देश के रत्न—भारत रत्न’ की प्रतियां भेंट कीं। इस अवसर पर डॉ. दीपक सैनी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं डीन (प्रशासन), श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड एलाइड साइंसेज, रुड़की तथा श्री विजय अरोड़ा, कार्यालय अधीक्षक, श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड एलाइड साइंसेज, रुड़की को पुस्तक की प्रतियां भेंट की गईं। डॉ. रजनीश सैनी ने बताया कि ‘देश के रत्न—भारत रत्न’ पुस्तक में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित महान विभूतियों के जीवन, उनके योगदान, उपलब्धियों एवं राष्ट्रसेवा को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की महान विभूतियों के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराना है। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य एवं राष्ट्र निर्माण में प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के योगदान को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक के माध्यम से देश की महान विभूतियों के जीवन एवं कार्यों को समाज और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।





