श्री राम पार्क कृष्णा नगर में भव्य रामलीला का शुभारंभ मंच पूजन, सुंदरकांड और ‘रामोत्सव’ पत्रिका विमोचन के साथ शुरू हुआ रामलीला महोत्सव 2026

रिपोर्ट आशीष सैनी

रुड़की(नील धारा) कृष्णा नगर स्थित श्री राम पार्क में भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से मंच पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मानव कल्याण आश्रम कनखल हरिद्वार से पधारे स्वामी हंसानंद सरस्वती ने सर्वप्रथम ‘रामोत्सव’ पत्रिका का विमोचन किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रभु श्रीराम के चरित्र, आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्मपरायणता का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, कर्तव्य, संस्कार और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।


शाम के समय आयोजित कार्यक्रम में कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। काव्य पाठ ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष बृज मोहन सैनी, महामंत्री अमित गर्ग, ऋषिपाल सैनी एवं उपाध्यक्ष अजय कंसल, अरविंद मित्तल, कोषाध्यक्ष राजीव कपिल सह -कोषाध्यक्ष आशीष सैनी सहित समिति के सदस्य लोकेश सैनी, पंकज शाह, अमरीश ठाकुर, अमित सैनी, अजय सैनी, अमरीश सैनी एवं मांगे राम सैनी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री माटी कला बोर्ड शोभाराम प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गौतम ,वेद टेक वल्लभ सहित रुड़की से पधारे अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। रामलीला के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से श्री राम पार्क गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ रामलीला महोत्सव के शुभारंभ में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!