रिपोर्ट बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार। (नील धारा) इंदौर, मध्य प्रदेश में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी, हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया प्रतियोगिता में अर्नव यादव ने 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं, शिवांशु बिष्ट ने अंडर-38 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त, ऋषभ बिष्ट ने अंडर-41 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए अपनी फाइट में शानदार प्रदर्शन किया और अपने खेल कौशल का परिचय दिया खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सैनी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।ताइक्वांडो कोच रविंदर परमार ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक अपनी जगह बनाई। राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। इन खिलाड़ियों ने अपने विद्यालय, एकेडमी, माता-पिता और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।





