रिपोर्ट आशीष सैनी
पिरान कलियर(नील धारा) विधानसभा के ग्राम दौलतपुर निवासी सपना पुत्री वीरेंद्र,खाद्य आपूर्ति निरीक्षक एवं शालू कोरी पुत्री सुशील कुमार,नायब तहसीलदार बनने पर पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी बड़ेढ़ी राजपूताना एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवि सैनी ने अपने साथियों के साथ उनके निवास पर पहुंचकर दोनों बहनों को स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रवि सैनी ने कहा कि दोनों बेटियों की यह उपलब्धि उनके माता-पिता, परिवारजनों और समस्त ग्रामवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सपना एवं शालू को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन बेटियों की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का प्रशासनिक सेवाओं में चयन समाज के लिए सकारात्मक संदेश है और अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है।
सपना एवं शालू के माता-पिता, परिवारजनों तथा समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।





