श्री रामलीला के तीसरे दिन राम जन्म, सीता जन्म और ताड़का वध की लीलाओं का भव्य मंचन

रिपोर्ट आशीष सैनी

रुड़की(नील धारा) श्री रामलीला समिति, श्री राम पार्क, कृष्णानगर, रुड़की द्वारा आयोजित भव्य श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन राम जन्म, सीता जन्म एवं ताड़का वध की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री आदेश सैनी, झबरेड़ा विधानसभा के संयोजक राजपाल तथा कृष्णानगर मंडल अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों को स्मरण करते हुए कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और संस्कारों की जीवंत अभिव्यक्ति है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, त्याग, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तीसरे दिन मंचित राम जन्म, सीता जन्म और ताड़का वध की लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। इन प्रसंगों के माध्यम से धर्म की स्थापना, बुराई पर अच्छाई की विजय तथा समाज में सत्य और न्याय के महत्व का संदेश दिया गया। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र और आदर्शों से परिचित कराने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देते हैं इस अवसर पर श्री रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारियों, कलाकारों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में धर्म, सत्य, सद्भाव और सेवा की भावना निरंतर मजबूत होती रहे। जय श्रीराम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!