बड़ी खबर……कांग्रेस ने अनीस कुरैशी को सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला उपाध्यक्ष मनोनीत….

सह सम्पादक दानिश कुरेशी

हरिद्वार 20 अगस्त। (नील धार) कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने अनीस कुरैशी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने भी अनीस कुरैशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं।जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के संघर्ष को आगे बढ़ाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अनीस कुरैशी ने पार्टी नेतृत्व और जिलाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।अनीस कुरैशी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।स्वागत करने वालों में बाजीराव, शेर मोहम्मद, राजवीर सिंह, रविश भटीजा, सोहेल अख्तर, मनोज धनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!