श्री तारकेश्वर धाम में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्वगुरु ही शिष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं….

सम्पादक :- बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार (नील धारा) गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रवणनाथ नगर स्थित श्री तारकेश्वर धाम आश्रम मे भक्तों ने महंत निर्मल दास महाराज की पूजा-अर्चना आरती करते हुए लोक कल्याण की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि गुरुदेव भगवान का जीवन लोक कल्याण के लिए होता है। गुरु ही शिष्य को सन्मार्ग की प्रेरणा देकर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। सनातन परंपरा में गुरु का पद कितना महत्वपूर्ण है, इसे आप इस बात से भी अंदाजा लगा सकते हैं कि गुरु को गोविंद से भी ज्यादा ऊंचा दर्जा दिया गया है जो सारे जगत को चलाते है ऐसा इसलिए है क्योंकि गोविंद की पहचान कराने वाला यदि कोई है तो वह गुरु ही है। गुरु की पूजा के लिए हर साल आषाढ़ पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु भक्त अपने-अपने गुरु के प्रति अपनी आस्था और विश्वास प्रकट करते हुए उनकी पूजा करते हैं और जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु ही शिष्य को भवसागर से पार लगाते हैं लेकिन शिष्य को भी अपने गुरु के प्रति आस्था, निष्ठा, लगन से समर्पित भाव से सेवा कार्य करते हुए गुरु की आज्ञा का पालन करना चाहिए तभी जीवन का कल्याण होता है। इस दौरान महंत निर्मल दास महाराज ने तारा बाबा की पूजा अर्चना आरती कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान आचार्य रामचंद्र, आचार्य योगेंद्र मिश्रा,आचार्य अजीत त्रिपाठी, पंडित निश्चल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!