रिपोर्ट आशीष सैनी
रुड़की/हरिद्वार। (नील धारा) लगातार हुई भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य मंत्री आदेश सैनी सोहलपुर, हादीवाला और शेखवाला पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जलभराव, जल निकासी, क्षतिग्रस्त क्षेत्रों और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली गई। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं राज्य मंत्री के समक्ष रखीं।

आदेश सैनी ने भरोसा दिलाया कि आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।राज्य मंत्री ने कहा, “आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह जनता के साथ खड़ी है। राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”जनता के बीच पहुंचे राज्य मंत्री, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश





