बड़ी खबर……श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, झंडापूजन के बाद निकली भव्य शोभायात्रा…..

रिपोर्ट आशीष सैनी

रुड़की (नील धारा) श्री राम लीला समिति श्री राम पार्क(रजि) कृष्णा नगर रुड़की द्वारा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवन अवसर पर 6 वी श्री रामलीला महोत्सव का श्रीगणेश करते हुए श्री रामलीला झंडापूजन पश्चात शोभा यात्रा का आयोजन हुआ जो कृष्णा नगर सुभाष नगर शास्त्री नगर प्रेम नगर आदि सभी स्थान से होती हुई श्रीराम पार्क पर पहुंचकर पार्क के मुख्य मंदिर पर श्रीराम लीला समिति द्वारा ध्वजारोहण किया गया और आगामी रामलीला हेतु भव्य उत्सव का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जबरेड़ा विधानसभा संयोजक राजपाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र कुमार, वैजयंती माला , आदेश सैनी, सचिन गुप्ता , श्यामवीर सैनी एवं द ताज स्टोरी मूवी के क्रिएटिव निर्माता विकास राधेश्याम एवं दुबई से आए AV एंटरटेनमेंट से रविंद्र सिंह और सुदर्शन न्यूज़ से अमित चौहान सतीश सैनी आदि जनप्रतिनिधि एवं संपूर्ण समिति और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपलब्ध रहे सभा का संचालन समिति अध्यक्ष बृजमोहन सैनी द्वारा किया गया एवं सभी अतिथियों को माल पटका इत्यादि पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर महामंत्री ऋषिपाल सैनी, महामंत्री अमित कुमार गर्ग, संयोजक गुरजिंदर सिंह, सह संयोजक घनश्याम सैनी ,पंकज शाह , अनुज तोमर , अखिलेश धीमान ,आशीष सैनी ,अरविंद मित्तल ,अजय कंसल,अजय ,अमरीश,राजेश धीमान, राजीव कपिल मंजीत सैनी मंडल उपाध्यक्ष आदि सभी समिति सदस्य एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!