रिपोर्ट आशीष सैनी
रुड़की हरिद्वार(नील धारा) प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड सचिव डॉ.संजय सैनी के कैंप कार्यालय ग्राम तेलपुरा में स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति हबीबपुर निवादा डायरेक्टर ईसम सिंह सैनी,पूर्व चेयरमैन सहकारी समिति हबीबपुर निवादा एवं जिला महामंत्री कांग्रेस अनुज सैनी एवं दलबीर सिंह सैनी का फूल मालाओ से स्वागत सम्मान किया गया । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओ. बी.सी विभाग भगवानपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन सैनी का भी फूलमालाओ से स्वागत किया गया । डॉ.संजय सैनी ने अपने संबोधन कि हमें एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना चाहिए l जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव मे उत्तराखंड राज्य और देश मे प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बने l डॉ.संजय सैनी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ.जसवंत चौहान,विपिन चौहान सुदेश चौहान,दीक्षित सैनी,विपिन सैनी, शुभम चौहान,अशोक सैनी, राहुल सैनी,प्रभात सैनी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





