सम्पादक बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार। (नील धारा) ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में दुकानों को खाली कराने को लेकर विवाद सामने आया है। किरायेदारों ने दुकान मालिक के भाई पर जबरन दुकान खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।किरायेदार साहिल का आरोप है कि दुकान मालिक अश्वनी के बड़े भाई ने बिना सूचना दुकान पर ताला लगा दिया। साहिल ने यह भी आरोप लगाया कि उसी रात करीब 2 बजे दुकान में आग लगाने का प्रयास किया गया, जिससे किरायेदारों में दहशत फैल गई।वहीं किरायेदार रवि कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से आटा चक्की की दुकान चला रहे हैं। उनका कहना है कि दुकान मालिक अश्वनी शुरू से किराया लेते आ रहे हैं। रवि ने कहा कि यदि अश्वनी स्वयं दुकान खाली करने को कहेंगे तो वह दुकान खाली कर देंगे, लेकिन अचानक दबाव बनाकर दुकान खाली कराना उचित नहीं है।अश्वनी बोले—प्रॉपर्टी बेचने का दबावदुकान मालिक अश्वनी ने स्पष्ट किया कि वह न तो दुकानों को खाली कराने के पक्ष में हैं और न ही प्रॉपर्टी बेचने के। उनका आरोप है कि उनके भाई लगातार उन्हें संपत्ति बेचने के लिए परेशान कर रहे हैं।अश्वनी ने कहा, “यह प्रॉपर्टी मेरी मां की निशानी है, मैं इसे किसी भी कीमत पर नहीं बेचूंगा।” उनका कहना है कि मां के निधन के बाद से ही उन पर संपत्ति बेचने का दबाव बनाया जा रहा है।अश्वनी ने मामले को लेकर ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर अपने भाइयों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।





