प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पंचशील काली मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, राज्य मंत्री आदेश सैनी ने कराया हवन-पूजन

रिपोर्ट आशीष सैनी

रुड़की। (नील धारा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को रुड़की गंगनहर के समीप स्थित पंचशील काली मंदिर में विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री आदेश सैनी के नेतृत्व में हवन एवं पूजा-अर्चना की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने हवन-पूजन में सहभागिता करते हुए देश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।हवन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर देश की खुशहाली, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!