रिपोर्ट आशीष सैनी
भगवानपुर।(नील धारा) विधायक चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने जोश, जज्बे और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया। एन.एम.पी. स्कूल एवं स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित फाइनल मुकाबला रोमांच और खेल भावना से भरपूर रहा।फाइनल मुकाबले में भलस्वागाज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि भगवानपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना की मिसाल पेश की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आयोजक अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी तथा आयोजक विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे इस अवसर पर सांख्यिकी अधिकारी स्मिता सैनी, अनिल चमोली, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, शोएब अली, खेल प्रशिक्षक महिपाल सिंह, खेल प्रशिक्षक केशव, ब्लॉक कमांडर ऋतिक सैनी सहित अन्य अतिथियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में उद्घोषक बृजभान दुबे, सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुड़ियाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं मुख्य अंपायर नवीन कुमार सैनी के साथ भीम सिंह एवं विनीत कुमार ने निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी संभाली समापन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। खेल महाकुंभ का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना है।भलस्वागाज की जीत ने साबित किया कि ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं—जरूरत है तो सिर्फ उन्हें सही मंच और अवसर देने की।





