रिपोर्ट आशीष सैनी
रूड़की ( नील धारा) तारावती इंस्टीट्यूट रूड़की के बी फार्मा व डी फार्मा के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा बी फार्मा व डी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को फ्रेशर पार्टी दी गयी। जिसमे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल,देहरादून के.एस. फर्स्वाण, सम्मानित अतिथि वरिष्ठ सहायक उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल देहरादून टीना अग्रवाल,संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा, प्राचार्या डॉ शम्मी चड्डा द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्थान निदेशक पंकज शर्मा ने कहा कि संस्थान में आने वाले छात्रों का स्वागत उत्साह और मनोरंजन के साथ किया गया है l और पूर्ण विश्वास है कि छात्र अपनी शिक्षा में भी इस उत्साह को बना कर रखेंगे।उन्होंने कहा की परीक्षा पूर्ण होने के बाद छात्राओं का भविष्य उज्जवल होगा और विकसित भारत की दिशा में यह छात्र छात्राएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल देहरादून ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए फार्मेसी में रोजगार के बारे में विस्तार से बताया l प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमे छात्र छात्राओं ने डांस,नाटक,गीत गायन अनेक प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर बी फार्मा व डी फार्मा के छात्रों द्वारा ग्रुप डांस व छात्र आशीष कुमार द्वारा भी डांस किया गया। बी फार्मा व डी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा रैम्पवॉक भी की गई। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर बी फार्मा में सौरभ मौर्या व मिस फ्रेशर मिस प्रियांशी और डी फार्मा में जिसमे मिस्टर फ्रेशर आर्यन सैनी एवं मिस फ्रेशर तनु बने। जिन्हें मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल देहरादून के.एस.फर्स्वाण,संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा,प्राचार्या डॉ शम्मी चड्डा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा संस्कृति,वंशिका व छात्र सार्थक और छात्रा कीर्ति सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक डॉ. पंकज शर्मा,प्राचार्या डॉ.शम्मी चड्डा,कार्यक्रम संयोजक अक्षय कुमार,निशात अंजुम,विजय अरोड़ा,सुनीता रानी,मोहम्मद काशिफ,दीपक सैनी,दुष्यंत पुंडीर,अवि सैनी,चंदन सैनी , प्राची जिंदल,गौरव शर्मा,दीपक काम्बोज,अजय कुमार,अमित शर्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।





