बड़ी खबर खेल प्रतिभाओं के लिए बना विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का मंच,भगवानपुर में खेल महाकुंभ–2026 के तहत उमड़ा खेल प्रतिभाओं का उत्साह l

रिपोर्ट आशीष सैनी

भगवानपुर,(नील धारा) हरिद्वार। खेल महाकुंभ–2026 के अंतर्गत विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी विधानसभा भगवानपुर का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ एन.एम.पी. स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, सिकरौढ़ा रोड,हल्लूमाजरा, भगवानपुर, हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को किया गया l जबकि 16 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है।
प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा,अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण एवं विद्यालयी क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भगवानपुर विधायक ममता राकेश एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद जोशी, खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर हरिद्वार ने की।

इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच,मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है,बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करता है। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
अंडर-14 बालक वर्ग — 60 मीटर दौड़, प्रथम अभी,द्वितीय मनश्वीय,तृतीय प्रिंस,अंडर-14 बालक वर्ग — 600 मीटर दौड़,प्रथम साहिल, द्वितीय सुशांत,तृतीय खुशहाल,अंडर-14 बालिका वर्ग — 60 मीटर दौड़,प्रथम अविका,द्वितीय दीक्षा,तृतीय राधा,अंडर-19 बालक वर्ग —800 मीटर दौड़ प्रथम राजन, द्वितीय वंश सहगल, तृतीय मयंक,अंडर-19 बालिका वर्ग — 400 मीटर दौड़, प्रथम हिमानी, द्वितीय नैन्सी, तृतीय खुशी,विभागों के संयुक्त प्रयास से सफल आयोजन विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग हरिद्वार,खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया।

आयोजन में श्विक्रांत चौधरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवानपुर प्रवीण कुमार सैनी अध्यक्ष- क्षेत्रीय युवक समिति भगवानपुर,उपेन्द्र उनियाल ब्लॉक खेल समन्वयक (प्राथमिक) भगवानपुर हरिद्वार, धनञ्जय मालिक,ब्लॉक खेल समन्वयक (माध्यमिक) भगवानपुर हरिद्वार, अनिल चमोली,ब्लॉक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई भगवानपुर,नरेश सेमवाल,सह ब्लॉक खेल (प्राथमिक) समन्वयक भगवानपुर नवीन सैनी,ब्लॉक सह खेल समन्वयक (माध्यमिक) भगवानपुर,बृजभान दुबे, नारायण चौहान,उजमा परवीन, ओम सिंह,भीम सिंह तथा सोएब अली (खेल प्रशिक्षक),युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग भगवानपुर सहित शिक्षक,प्रशिक्षक,निर्णायक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं,खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!