रिपोर्ट बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार (नील धारा) भारत सरकार द्वारा संचालित आंगन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार की बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) सुलेखा सहगल के निर्देशन एवं सुपरवाइजर प्रीति भंडारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, किशोरियों तथा पंजीकृत लाभार्थियों को आमंत्रित कर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।इस दौरान लाभार्थियों को महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।


कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में निर्देश, किरण, राखी, ललिता, नीलम, प्रीति, सरिता, नेहा, निर्मला एवं कुसुम सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।विभाग की ओर से बताया गया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।





