बड़ी खबर….कारपेंटरों के सम्मान में मेगा मीट का आयोजन, नई तकनीकों की दी जानकारी….

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार (नील धारा) जिले के कारपेंटरों के हित एवं उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से एक्शन टेसा ऑर्गेनाइजेशन की ओर से हरिद्वार स्थित एक होटल में मेगा मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में कारपेंटरों एवं कारीगरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यह आयोजन देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा था। इसका मुख्य उद्देश्य लकड़ी पैनल उद्योग में कारीगरों के अमूल्य योगदान को पहचान और सम्मान देना था। कार्यक्रम के दौरान कारपेंटरों को उद्योग में आ रही नई तकनीकों एवं आधुनिक कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीनियर ब्रांच मैनेजर अतुल तिवारी ने कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटरों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रयास है, जिनकी मेहनत और कुशल कारीगरी देशभर के अनगिनत घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सुंदरता और उपयोगिता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कारपेंटर इंजीनियर्ड वुड इंडस्ट्री की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी कुशलता, रचनात्मकता एवं मेहनत सराहनीय है।इस अवसर पर ‘टेसा सलाम’ पहल के बारे में भी जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य कारपेंटरों के कठिन परिश्रम को सम्मान देना, उनके योगदान को पहचान दिलाना तथा उनके सामाजिक एवं व्यावसायिक स्तर को और मजबूत करना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रांच मैनेजर अतुल तिवारी, सीनियर एएसएम नितिन, सपन, पीयूष, अनुज, गौरव, विनीत कपिल और शुभम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान कारपेंटरों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें नई तकनीकों की जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कार्य के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!