रिपोर्ट आशीष सैनी
हरिद्वार (नील धारा) भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धैर्य और सिमरन ने भी एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का संदेश दिया।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहन सिमरन ने अपने भाई धैर्य की कलाई पर राखी बांधी तथा उसके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं धैर्य ने भी अपनी बहन की सदैव रक्षा करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर परिवार में खुशी का माहौल रहा। सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर इस पवित्र पर्व की खुशियां साझा कीं।रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और समर्पण के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। धैर्य और सिमरन ने भी इस पावन पर्व को प्रेम और उत्साह के साथ मनाकर भाई-बहन के इस अनमोल रिश्ते को और मजबूत किया।





