रिपोर्ट आशीष सैनी
रुड़की। (नील धारा) नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ऑल इंडिया सैनी सभा (रजि.), रुड़की, उत्तराखंड के तत्वावधान में ‘एक शाम नशा मुक्ति अभियान के नाम’ कवि सम्मेलन का आयोजन होटल मिस्टर शोअरमा, कोर्ट रोड, रुड़की में किया गया।

मंच का कुशल संचालन सुप्रसिद्ध कवि किसलय क्रांतिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के.पी. सिंह सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन में श्री किसलय क्रांतिकारी, श्री अजय त्यागी, डॉ. विनय प्रताप सैनी, श्री प्रवीण पुरी, श्री पंकज गर्ग एवं बाल कवि विराट हिंदुस्तानी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए समाज और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के माध्यम से “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” तथा “नशा मुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र बनाता है” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिद्वार समय सिंह सैनी, गौरव सैनी, आशीष सैनी, सुंदरपाल सैनी, पंकज सैनी, आदेश सैनी, कमल सैनी, डॉ. सुरेंद्र सैनी, हिमांशु सैनी, सुभाष चंद सैनी, रुद्राक्ष सैनी, सौ सिंह सैनी, राजेंद्र सैनी, विजेंद्र धीमान, निशांत सैनी, अनिल भाई सहित अनेक गणमान्य लोग एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और नशे के खिलाफ जनचेतना मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
आयोजक:
ऑल इंडिया सैनी सभा (रजि.), रुड़की, उत्तराखंड





