बड़ी खबर…..यूपी उत्तराखंड सरकार दोनों मिलकर कार्य करे तभी बाढ़ क़ी समस्या का समाधान होगा – गुरमेल

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

पुरकाजी (नील धारा) उत्तराखंड क़ी विधानसभा खानपुर के विधायक उमेश शर्मा से भाकियू नेता गुरमेल बाजवा ने सोनाली नदी मे आए अतिरिक्त पानी से हुए किसानों के नुकसान को लेकर वार्ता क़ी और उन्होंने विधायक से नदी किनारे लोहे क़ी जाली मे पत्थर की पेचिंग लगवाने क़ी मांग रखी,भाकियू नेता ने बताया क़ी उत्तराखंड और यूपी सरकार दोनों मिलकऱ कार्य करे तों तभी जल्द समस्या का समाधान होगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड खानपुर विधानसभा से विधायक उमेश शर्मा ने पुरकाजी देहात के गांव भदौला मे भाकियू टिकैत के सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष गुरमेल बाजवा के निवास पर पहुँचे और जहाँ उन्होंने बाढ़ से पीड़ित सैकड़ो किसानों से वार्ता क़ी और प्रतिवर्ष वर्षा और सोनाली नदी मे आने वाले पानी से नुकसान क़ी समस्या को गंभीरता से सुना। इस दौरान गुरमेल बाजवा ने विधायक को बताया क़ी सोनाली नदी के दोनों तरफ उत्तराखंड का एरिया हैं और उत्तराखंड से ज्यादा यूपी के किसानों का नुकसान ज्यादा होता हैं लेकिन यूपी के अधिकारी कहते हैं क़ी नदी का तटबंध उत्तराखंड सरकार बनाएगी।उन्होंने बताया क़ी बलाक़ीपुर गांव यूपी मे हैं और उसके आगे के गांव अबदीपुर, सिकंदर पुर उत्तराखंड क़ी खानपुर विधानसभा के हैं उसके बाद फिर भदौला,फरकपुर यूपी के गांव हैं।भाकियू नेता ने खानपुर विधायक से कहा क़ी उत्तराखंड और यूपी सरकार दोनों मिलकर नदी पर काम करे तभी जल्दी समस्या समाधान होगा उन्होंने विधायक से लोहे क़ी जाली मे पत्थर पेचिंग का कार्य करवाने क़ी मांग क़ी।इस दौरान सरदार बलकार सिंह,कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह,गुरलाल सिंह,जसविंद्र सिंह ज्ञानी,गुरनाम सिंह,ऋषिपाल प्रधान दादूपुर आदि किसान मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!