रिपोर्ट आशीष सैनी
देहरादून (नील धारा) एस जी आर आर इंटर कॉलेज सहसपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान, देहरादून के निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी ने उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह जी के राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष का सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. सैनी ने कहा कि महामहिम राज्यपाल जी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, युवाओं के चरित्र निर्माण, सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति तथा सामाजिक सरोकारों को विशेष महत्व दिया। उनका सरल, सहज, विनम्र एवं संवेदनशील व्यक्तित्व उत्तराखंड की जनता के बीच विशेष सम्मान का विषय रहा है।
डॉ. सैनी ने विशेष रूप से कहा कि महामहिम राज्यपाल जी ने उन्हें विभिन्न अवसरों पर लगभग 10 बार सम्मानित किया, जो उनके व्यक्तित्व की सरलता, आत्मीयता, उदारता एवं महानता को प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए भी महामहिम का शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व की पहचान है।
डॉ. सैनी ने महामहिम राज्यपाल जी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित अंग्रेजी काव्यात्मक जीवनी “वातायन” का भी उल्लेख किया। इस पुस्तक को डॉ. सैनी ने अंग्रेजी कविता के रूप में लिखा है। 22 अगस्त को राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल जी द्वारा “वातायन” का लोकार्पण किया गया, जिसमें अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
डॉ. सैनी ने कहा कि महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी का पांच वर्ष का कार्यकाल उत्तराखंड के लिए कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा, संवेदनशीलता और प्रेरणादायी नेतृत्व का एक उल्लेखनीय अध्याय है। उन्होंने महामहिम के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





