बड़ी खबर……भगवानपुर में खेल प्रतिभाओं का दमखम, विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी बनी नई उड़ान का मंचखेल….

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

भगवानपुर, हरिद्वार (नील धारा) खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी विधानसभा भगवानपुर का आयोजन 14 एवं 15 सितंबर को एन.एम.पी. स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, सिकरौढ़ा रोड, हल्लूमाजरा, भगवानपुर में उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। 16 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है।प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं विद्यालयी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भगवानपुर विधायक ममता राकेश रहीं, जबकि अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर राजेंद्र प्रसाद

जोशी ने की।ग्रामीण प्रतिभाओं को मिले उचित अवसर : ममता राकेशविधायक ममता राकेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करता है। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।इन खिलाड़ियों ने मारी बाजीअंडर-14 बालक वर्ग — 60 मीटर दौड़🥇 प्रथम — अभी🥈 द्वितीय — मनश्वीय🥉 तृतीय — प्रिंसअंडर-14 बालक वर्ग — 600 मीटर दौड़🥇 प्रथम — साहिल🥈 द्वितीय — सुशांत राणा🥉 तृतीय — खुशहालअंडर-14 बालिका वर्ग — 60 मीटर दौड़🥇 प्रथम — अविका🥈 द्वितीय — दीक्षा🥉 तृतीय — राधाअंडर-19 बालक वर्ग — 800 मीटर दौड़🥇 प्रथम — राजन🥈 द्वितीय — वंश सहगल🥉 तृतीय — मयंकअंडर-19 बालिका वर्ग — 400 मीटर दौड़🥇 प्रथम — हिमानी🥈 द्वितीय — नैन्सी🥉 तृतीय — खुशीविभागों के संयुक्त सहयोग से हुआ आयोजनविधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन य

कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग हरिद्वार, खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया।आयोजन में श्विक्रांत चौधरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवानपुर; प्रवीण कुमार सैनी, अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक समिति भगवानपुर; उपेन्द्र उनियाल, ब्लॉक खेल समन्वयक (प्राथमिक); धनञ्जय मलिक, ब्लॉक खेल समन्वयक (माध्यमिक); अनिल चमोली, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई भगवानपुर; नरेश सेमवाल, सह ब्लॉक खेल समन्वयक (प्राथमिक); नवीन सैनी, ब्लॉक सह खेल समन्वयक (माध्यमिक); बृजभान दुबे, नारायण चौहान, उजमा परवीन, ओम सिंह, भीम सिंह तथा सोयब अली (खेल प्रशिक्षक) सहित शिक्षक, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।खेल मैदान में खिलाड़ियों की ऊर्जा, जीत का उत्साह और भविष्य के सपनों की चमक ने विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी को भगवानपुर की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बना दिया। प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!