बड़ी खबर……. शिव शक्ति सेवा समिति का 18वां रक्तदान शिविर आज, सिडकुल में हुआ आयोजन….

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार। (नील धारा) दीप प्रज्वलित कर हुआ 18वें रक्तदान शिविर का शुभारंभ, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदानहरिद्वार। शिव शक्ति सेवा समिति (रजि.) की ओर से शनिवार को सिडकुल स्थित TMR Poly Tubes, प्लॉट नंबर 20-21, सेक्टर-4 में 18वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।समिति ने शिविर में 400 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा था। समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर मिला रक्त उसके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।कंपनी प्रबंधक राजीव जैन ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्यों में कंपनी की ओर से पूरा सहयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि समाजहित से जुड़े आयोजनों में उद्योगों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता जरूरी है।शिविर को सफल बनाने में पवन अग्रवाल, ममता सेंगर, राजीव जैन, राज बटवन, रंजीत तिखाल और मनोज मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति की ओर से रक्तदाताओं का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!