रिपोर्ट आशीष सैनी
सहारनपुर। (नील धारा) आर्य समाज, ग्राम हरपाल (रजि.), सहारनपुर के 44वें वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा योग ज्ञान प्रतियोगिता में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जसवंत सैनी, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार तथा अति विशिष्ट अतिथि जय राम गौतम, की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार और योग के माध्यम से युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों सचिन कुमार सैनी, डॉ. कोमदी सैनी, अक्षय सैनी, सूरज सैनी, कंवर सिंह एवं विक्रम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संरक्षक पं. वीरेंद्र शास्त्री, प्रधान विजेंद्र आर्य, उपप्रधान नरेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार एवं मंत्री प्रवीण आर्य सहित विशिष्ट आमंत्रित एवं सम्मानितजन मौजूद रहे। वहीं लोक गायक महाराय मीटवल, भजनोपदेशक अशोक आर्य, केदारनाथ, निकाय विमल, जोनी एवं विशु सैनी सहित अन्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा, संस्कार, योग और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए आर्य समाज के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, सम्मानित साथियों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सम्मानित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की मंगलकामना की गई





