बड़ी खबर …….अनुपमा शर्मा की पुस्तक ‘आईना मेरे विचारों का’ का लोकार्पण, साहित्य और सामाजिक सरोकारों का दिखा सुंदर संगम

रिपोर्ट आशीष सैनी

रुड़की।(नील धारा) नवसृजन साहित्य संस्था के तत्वावधान में साहित्यकार श्रीमती अनुपमा शर्मा की पुस्तक ‘आईना मेरे विचारों का’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजकुमार उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि ‘आईना मेरे विचारों का’ में सरल एवं सहज भाषा के माध्यम से मानवीय मनोभावों, संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। पुस्तक पाठकों को अपने आसपास के सामाजिक परिवेश और मानवीय रिश्तों को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान करती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री एवं अल्पसंख्यक शिक्षा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर सुरजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया। साहित्यप्रेमियों एवं रचनाकारों ने पुस्तक के प्रकाशन को साहित्य के क्षेत्र में एक सार्थक और रचनात्मक पहल बताया। समारोह में अनुपमा शर्मा की साहित्यिक यात्रा और उनके सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर अनुपमा एवं राजीव को पुस्तक के लोकार्पण के लिए विशेष बधाई दी गई तथा कामना की गई कि सृजन और साहित्य की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे और समाज में संवेदना, विचार एवं सकारात्मक चेतना का संचार करती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!