सम्पादक बिक्रमजीत सिंह
मुजफ्फरनगर। (नील धारा) विकासखंड पुरकाजी की ग्राम पंचायत छपार में श्मशान घाट के नवीनीकरण एवं विकास कार्य कराए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उपलब्ध तकनीकी सेवा शुल्क रसीद के अनुसार यह कार्य राज्य वित्त/15वें वित्त योजना के अंतर्गत कराया गया है। दस्तावेज में कार्य की अनुमानित लागत 24,10,700.84 रुपये दर्ज की गई है।श्मशान घाट के विकास कार्य के तहत बाउंड्री निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने सहित आवश्यक निर्माण कार्य किए गए हैं। इससे श्मशान घाट परिसर को अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने में मदद मिली है।

तकनीकी सेवा शुल्क से संबंधित दस्तावेज में कार्य की स्थिति पूर्ण दर्शाई गई है।दस्तावेज के अनुसार ग्राम पंचायत छपार की ओर से कराए गए इस कार्य के लिए कंसल्टिंग इंजीनियर/आर्किटेक्ट की तकनीकी सेवा फीस 24,107.01 रुपये दर्ज है। कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को श्मशान घाट में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा का व्यवस्थित और बेहतर होना पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। बाउंड्री बनने और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने से परिसर की स्थिति में सुधार हुआ है तथा आने वाले समय में लोगों को इसका लाभ मिलेगा।मौके पर मौजूद रहे ग्रामीणगुरमेल बाजवा,गुरलाल बाजवा,शिंदर सिंह,प्रीत बाजवा,कुलदीप सिंह,जैमल सिंह,सुखदेव सिंह,गुरजंत सिंह,दविंदर सिंह,हरविंदर सिंह।





