बड़ी खबर……मुजफ्फरनगर में गुरु रविदास विश्व महापीठ का भव्य पट्टाभिषेक समारोह संपन्न…

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

मुजफ्फरनगर 20 अगस्त 2026। (नील धारा) संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत के तत्वावधान में पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर संदीप खत्री का भव्य पट्टाभिषेक समारोह श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में संतजन, समाजसेवी एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नव नियुक्त पीठाधीश्वर को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का आयोजन भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज के सामने पंजाबी बारात घर में किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआअपने

आशीर्वचन में महंत डॉ. रविंद्र पुरी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु रविदास जी के विचारों को सामाजिक समरसता, समानता और मानवता की प्रेरणा बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।समारोह के दौरान वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।कार्यक्रम में उपस्थित संतजनों एवं श्रद्धालुओं ने पट्टाभिषेक समारोह को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि गुरु महाराज के आशीर्वाद से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों की ओर से सभी संतजनों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!