बड़ी खबर…..दिनारपुर गुरुद्वारे में श्रद्धा और उल्लास के साथ गुरु ग्रंथ साहिब जी का हुआ प्रकाश 3 दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन….

सम्पादक बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार, दिनारपुर। (नील धारा) धन-धन अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा दिनारपुर में शुक्रवार को धार्मिक श्रद्धा, आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मुजफ्फरनगर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को गुरुद्वारा साहिब में लाकर विधिवत प्रकाश किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद संगत ने श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान संगत की ओर से फूलों की वर्षा कर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई।गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश के अवसर पर धार्मिक मर्यादाओं का पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया गया।

सुखदेव सिंह, नानक सिंह, सेवा सिंह, कश्मीर सिंह और रतन सिंह ने पांच प्यारों की भूमिका निभाई। पांच प्यारों के गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर संगत ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास विनती की गई। अरदास के उपरांत संगत ने माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र की सुख-शांति, आपसी भाईचारे, सरबत के भले और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर तीन दिवसीय अखंड पाठ प्रारंभ कराया गया है। अखंड पाठ के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का निरंतर पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समागम के दौरान हुजूरी रागी साहिबान द्वारा शबद-कीर्तन किया जाएगा और अपनी मधुर गुरबाणी से संगत को निहाल किया जाएगा।उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में आयोजित यह धार्मिक समागम संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जुड़ने और गुरबाणी का श्रवण करने का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने क्षेत्र की संगत से अपील की कि तीनों दिन गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर अखंड पाठ में अपनी हाजिरी लगाएं और 3 दिवसीय होने वाले अखंड पाठ में पहुंच कर गुरु साहिब की खुशियां प्राप्त करें अखंड पाठ की अरदास रविवार को समापन कर की जाएगी सभी संगत अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करे। । इसी दौरान गुरु साहिब के समक्ष क्षेत्र की सुख-शांति, परिवारों की खुशहाली, आपसी भाईचारे और सरबत के भले के लिए अरदास भी जाएगी। समागम में शबद-कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरबाणी से जोड़ा जाएगा। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से संगत से समय पर पहुंचकर धार्मिक समागम में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और धार्मिक आयोजन की सफलता तथा क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।इस अवसर पर सूबा सिंह ढिल्लों, गुरपेज सिंह, गुरमेल बाजवा, अमीर सिंह, प्रीत बाजवा, गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, दमनप्रीत सिंह, साब सिंह, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, मनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत एवं सेवादार मौजूद रहे। गुरुद्वारा कमेटी और सेवादारों ने समागम में पहुंचने वाली संगत की सेवा एवं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!