हरिद्वार। (नील धारा) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ एवं एईआरओ के स्तर पर की जा रही है। दर्ज आपत्तियों के संबंध में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन भी किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मतदाता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। नाम में संशोधन, पते में त्रुटि अथवा अन्य किसी बदलाव से संबंधित समस्या के समाधान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 अभिलेखों में से किसी एक अभिलेख को प्रस्तुत किया जा सकता है।उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर उसका समाधान कराएं।


साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं किया जाएगा।**बैठक में विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र कुमार जाति, कांग्रेस अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री कांग्रेस साहिल राणा, जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पॉल, सीपीआईएम के राजीव गर्ग, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका, भाजपा जिला कार्यक्रम प्रभारी नकली सिंह सैनी, चंद्रपाल सिंह सहित अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप मेलाधिकारी कुंभ आकाश जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





