सम्पादक बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार (नील धारा) यूजीसी की नीतियों और हालिया निर्णयों के विरोध में शिवालिक नगर चौक पर सवर्ण एकता मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने यूजीसी के नियमों और हालिया निर्णयों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन नीतियों से समाज में असंतोष की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने सरकार से विवादित नियमों और निर्णयों पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार को किसी भी नीति को लागू करने से पहले उसके व्यापक प्रभाव और जनभावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और हाथों में यूजीसी के विरोध में लिखे पोस्टर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद यूजीसी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।इस दौरान पार्षद अमरदीप सिंह, रोबिन, अधीर कौशिक, विशाल चौहान, संदीप चौहान, शिवनंदन चौहान, विनीत चौहान, साहुल चौहान, बक्शी चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।





