बड़ी खबर…….आशीष सैनी बने ‘नील धारा’ हिंदी समाचार पत्र के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ….

रिपोर्ट सागर ठाकुर

हरिद्वार। (नील धारा) राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘नील धारा’ ने उत्तराखंड में समाचार संकलन और पत्रकारिता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आशीष सैनी को उत्तराखंड ब्यूरो चीफ नियुक्त किया है। ‘नील धारा’ समाचार पत्र के प्रधान संपादक बिक्रमजीत सिंह ने स्वयं आशीष सैनी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी । इस अवसर पर प्रधान संपादक बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि ‘नील धारा’ हिंदी समाचार पत्र निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। समाचार पत्र का उद्देश्य समाज और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सच्चाई को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आशीष सैनी को उत्तराखंड ब्यूरो चीफ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें विश्वास है कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि आशीष सैनी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पत्रकारिता के मूल्यों और ‘नील धारा’ की विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त उत्तराखंड ब्यूरो चीफ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, नवनियुक्त उत्तराखंड ब्यूरो चीफ आशीष सैनी ने प्रधान संपादक बिक्रमजीत सिंह एवं ‘नील धारा’ समाचार पत्र परिवार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी आशीष सैनी ने कहा कि वह ‘नील धारा’ समाचार पत्र की निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जनहित, विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर ‘नील धारा’ समाचार पत्र के सह-संपादक दानिश कुरैशी, हरिद्वार प्रभारी सागर ठाकुर तथा वरिष्ठ समाजसेवी रजनीश सैनी भी उपस्थित रहे। सभी ने आशीष सैनी को उत्तराखंड ब्यूरो चीफ नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!