स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की ओर से एस.जी.आर.आर सहसपुर,देहरादून प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण को “सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉग्निशनन” से सम्मानित किया गया l

रिपोर्ट आशीष सैनी

देहरादून (नील धारा)स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जॉली ग्रांट,देहरादून द्वारा कल को पुनप्ररिभाषित करना भविष्य के लिए तैयार शिक्षा के नए प्रतिमान विषय पर एस.आर.एच.यु प्रिंसिपल्स कांन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों एवं देहरादून तथा आसपास के क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना,कुलपति डॉ.राजेंद्र डोभाल,निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड विनोद प्रसाद सेमल्टी, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविंद राम जायसवाल,द दून स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ.जगप्रीत सिंह तथा निदेशक एस एम एस, डॉ.तरुणा गौतम सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान “फ्रॉम पॉलिसी टू प्रैक्टिस मेकिंग नेप 2020 वर्क तथा “बियॉन्ड दा रिपोर्टिंकार्ड : बिल्डिंग कम्पटीन्स फॉर लाइफ ” विषयों पर महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएँ आयोजित की गईं, जिनमें शिक्षा के क्षेत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विद्यार्थियों में जीवन-कौशल, आलोचनात्मक चिंतन तथा भावनात्मक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर देवभूमि जागृति फाउंडेशन के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर,देहरादून के प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण को प्रिंसिपल्स कांन्क्लेव 2026 में प्रतिनिधि के रूप में उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु सर्टिफिकेट ऑफ अप्प्रेसिएशन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर,देहरादून को कम्युनिटी इंगेजमेंट के क्षेत्र में विद्यालय के उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉग्निशन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह दोहरा सम्मान श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज,सहसपुर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है और विद्यालय द्वारा शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा समाज के साथ सार्थक जुड़ाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किए जाने पर देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय महासचिव सुधीर आर्य,राष्ट्रीय प्रभारी पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक मा. अनिल सैनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मा.प्रवेश कश्यप आदि पदाधिकारियों नें शुभकामनाएं प्रेषित की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!