“देवभूमि शिक्षा सदन में हर्षोल्लास के साथ मना 23वां वार्षिकोत्सव, श्रीमती प्रतिभा सैनी ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित”

रिपोर्ट आशीष सैनी

बुग्गावाला (नील धारा) क्षेत्र के ग्राम तेलपुरा स्थित देवभूमि शिक्षा सदन क0 उ0 मा0 विद्यालय मे स्कूल का वार्षिकोत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ओर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।कार्यक्रम मे क्षेत्र के होनहार छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सबसे पहले उपस्थित मुख्य अतिथि रिटायर्ड अध्यापक श्रीमती प्रतिभा सैनी जो पूर्व मे देवभूमि विद्यालय की प्रधानाध्यापक रही है तथा अन्य अतिथियो ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किये ओर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।उन्होंने विद्यालय के अध्यापक / अध्यापिकाओ को भी उत्कृष्ट सेवा सम्मान के स्मृति चिन्ह प्रदान किये। उन्होंने कहा कि मुझे एक बार फिर इन बच्चों के बीच आकर बीते पल याद आ गए है उन्होंने सभी बच्चों से खूब मेहनत करके पढ़ने की अपील की ओर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आर्शीवाद भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा मे प्रथम ओर द्वितीय आने वाले छात्रों के साथ हाई स्कूल ओर इंटर मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली क्षेत्र की बहुत सी प्रतिभाओ को सम्मानित किया। प्रबंधक डॉ संजय सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर डॉ जसवंत सिंह चौहान, अमन सैनी, अनिल कुमार, अशोक सैनी, प्रधानाध्यापक प्रवेज अहमद, मो इनाम, मोईन अली, मौ0 आबिद,भूपेंद्र चौहान, परिक्षित काम्बोज, कपिल सैनी, सावेज अली, अंकित कुमार, संदीप गर्ग, प्रीति सैनी, काजल, तनु सैनी, नाजिया,प्रभात सैनी, सरजीत सैनी, रेनू गुप्ता, मसकुर अली, करनेल सिंह,सुनील जायसवाल, मोहन चौहान, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!