बड़ी खबर…….सैनी समाज की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान का मंच: मेडिकल, प्रशासनिक, सैन्य, शिक्षा और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को ऑल इंडिया सैनी सभा करेगी सम्मानित

रिपोर्ट आशीष सैनी

रुड़की (नील धारा )सैनी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कोरम पूर्ण होने के पश्चात निम्नलिखित निर्णय सर्वसम्मति/ध्वनि मत से पारित किए गए: गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई, जिसकी पुष्टि सर्व सम्मति से की गई। समाज के प्रतिभावान बच्चों को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के.पी. सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सैनी समाज के जो बच्चे एमबीबीएस, IAS, PCS,सीए, आईआईटी में प्रवेश ले चुके हों या उत्तीर्ण/क्लियर कर चुके हों, अथवा नीट या नेट, सैन्य विभाग, पुलिस विभाग, रैपिड फोर्स आदि में अधिकारी बने हों, उन्हें सैनी समाज (ऑल इंडिया सैनी सभा) के मंच पर सम्मानित किया जाए। साथ ही यह भी सुझाव आया कि जो युवा खेल-कूद (क्रीड़ा) के क्षेत्र में राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हों, उन्हें भी सम्मानित किया जाए। यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुआ। कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार पंकज कुमार सैनी ने सुझाव दिया कि इस कार्यक्रम हेतु स्थान, समय, दिनांक एवं धन व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर ली जाए। साथ ही प्रतिभावान सदस्यों की एक सूची भी तैयार की जाए। सूची बनाने हेतु सभी सदस्यों को यह जिम्मेदारी दी गई कि वे संबंधित नाम व पता एकत्र कर के.पी. सिंह को उपलब्ध कराएं। सूची बनाने की विशेष जिम्मेदारी आशीष सैनी “राष्ट्रवादी”, रजनीश सैनी, किसलय क्रांतिकारी एवं पंकज सैनी को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष समय सिंह सैनी ने सुझाव दिया कि पहले सूची तैयार कर ली जाए तथा कार्यक्रम का स्थान व दिनांक आगामी बैठक में तय किया जाए। बैठक में समय सिंह सैनी, के.पी. सिंह, पंकज कुमार ,आशीष सैनी , डॉ रजनीश सैनी , गौरव सैनी , निकुंज सैनी , विजय सैनी , सुधीर कुमार , पंकज सैनी , सुरेश सैनी , किसलय क्रांतिकारी , राजपाल सैनी, अरविंद सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे बैठक में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!