भगवानपुर /रुड़की आज दिनांक 24 अक्टूबर को युवा महोत्सव का आयोजन किया गया

रिपोर्ट आशीष सैनी

भगवानपुर (नील धारा) युवा कल्याण विभाग द्वारा श्री प्रभु ग्रीन विले हाई स्कूल बहावलपुर में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अमित सैनी प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य हरिद्वार एवं विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार सैनी अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक समिति भगवानपुर, विक्रांत चौधरी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवानपुर, श्रीमती मोनिका गुप्ता प्रधानाचार्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शुभारंभ किया गया जिसमें बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों में नाटक एकांकी, लोक नृत्य, लोकगीत लेखन प्रतियोगिता ,पेंटिंग प्रतियोगिता , प्रस्तुत की गई बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया सभी बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, आने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया गया क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी अपने संबोधन में कहा की इन विधाओं के माध्यम से युवाओं को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार भाग लेने का अवसर मिलता है यह आयोजन संस्कृत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करने में सहयोग करता है प्रवीण कुमार सैनी ,(क्षत्रीय युवक समिति भगवानपुर) द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की इस प्रकार कार्यक्रम करने में हमारी संस्कृति विरासत कल और अभिव्यक्ति की क्षमता का प्रदर्शन होता है युवाओं में एक प्रकार की आत्मविश्वास जागृत होती है और जिन बच्चों ने भी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान, प्राप्त किया है वह अपने ब्लॉक का जिले पर नाम रोशन करें इन्हीं शुभकामनाओं के सहित शुभआशीष प्रदान करता हूं, मुकेश कुमार भट्ट के द्वारा भी अपने संबोधन में बच्चों को शुभ आशीष प्रदान किया गया, इस कार्यक्रम में सोयाबली, महिपाल ,केशव प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई जितेंद्र कुमार सैनी, प्रवीण कुमार सैनी प्रबंधक ( ग्रीन वैली) प्रीतम सिंह प्रधानाध्यापक ( बाबू आसाराम राजकीय माध्यमिक विद्यालय दादा जलालपुर,) मोनिका गुप्ता (प्रधानाचार्य) काजल, मदनपाल ,प्रवीण कुमार,रुचि सैनी, और लगभग 90बच्चों ने प्रतिभा किया और अन्य गण माननीय व्यक्ति भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!