रिपोर्ट आशीष सैनी
जिला हरिद्वार, (नील धारा) कलियर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय उत्तर महाविद्यालय, दौलतपुर एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय,रहमतपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुनीश सैनी ने छात्र-छात्राओं एवं युवा साथियों से संवाद किया। इस दौरान छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा के महत्व, सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। देश और समाज के प्रति सेवा भावना को लेकर युवाओं की ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता प्रेरणादायी रही।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों तथा दोनों विद्यालयों के शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने सेवा एवं सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
🚩 सेवा ही संकल्प, सेवा ही समाज की शक्ति 🚩





